फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MoU signed between HPU and Forest Research Center

Shimla News: एचपीयू और वन अनुसंधान केंद्र में हुआ एमओयू

Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between HPU and Forest Research Center
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी मिलकर अनुसंधान करेंगे। हिमाचल प्रदेेश विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. महावीर सिंह की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी और भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद के हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान पंथाघाटी के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। हिमालयन वन अनुसंधान केंद्र, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून के नौ क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थानों में से एक है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जीव-विज्ञान, जीव प्रौद्योगिकी और उनके अनुप्रयोगों, नैनो-विज्ञान, नैनो-प्रौद्योगिकी और संबद्ध विषयों के क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. हरिंद्र सिंह बनयाल, डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. पवन कुमार और पितांबर सिंह नेगी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article