फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Motion of expulsion passed against four Congress leaders including Brijraj

Sirmour News: बृजराज समेत चार कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ निष्कासन का प्रस्ताव पारित

Tue, 18 Apr 2023 09:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Apr 2023 09:06 PM IST
सार

बृजराज के अलावा मनोज ठाकुर, अरुण ठाकुर और विजय ठाकुर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने पर ब्लॉक की सर्वसम्मति बनी है। संगड़ाह में नव निर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुकाजी की एक अहम बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुई। 

विज्ञापन
Motion of expulsion passed against four Congress leaders including Brijraj
कांग्रेस पार्टी लोगो(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी के चार नेताओं के खिलाफ निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को भेजा है। इन नेताओं में पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव बृजराज ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के काफी करीबी माने जाते हैं। बृजराज के अलावा मनोज ठाकुर, अरुण ठाकुर और विजय ठाकुर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने पर ब्लॉक की सर्वसम्मति बनी है। संगड़ाह में नव निर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेणुकाजी की एक अहम बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता रेणुकाजी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान ने की।

विज्ञापन


रेणुका कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को संगड़ाह में पार्टी की एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें मंडल के कई पदाधिकारियों व सातों जोन के अध्यक्षों ने विचार रखे। ब्लॉक कांग्रेस रेणुकाजी ने विधानसभा चुनाव और पंचायत समिति के चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त बृजराज ठाकुर गांव भवाई, मनोज ठाकुर गांव चुनवी, अरुण ठाकुर धारटीधार और विजय ठाकुर गांव सेल को पार्टी के खिलाफ साजिश करने पर उनको 6 साल तक पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
विज्ञापन


इसका प्रस्ताव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सहमति से पास कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को प्रेषित कर दिया है। बृजराज ठाकुर को इससे पहले भी 2007- 2008 के चुनाव पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने व भाजपा से मिलीभगत के चलते पहले भी 6 वर्षों के लिए पार्टी हाईकमान द्वारा निष्कासित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed