फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother and son fell on the road from a moving bike, died after coming under the truck

Una: चलती बाइक से सड़क पर गिरे मां-बेटा, ट्रक के नीचे आने से मौत

Tue, 24 Jan 2023 05:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 05:21 PM IST
सार

 प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा से पांच किलोमीटर दूर गांव ननावीं के तीखे मोड़ पर मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे एक सड़क हादसे में महिला और उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother and son fell on the road from a moving bike, died after coming under the truck
ननावीं में हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा से पांच किलोमीटर दूर गांव ननावीं के तीखे मोड़ पर मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे एक सड़क हादसे में महिला और उसके छह साल के बेटे की मौत हो गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ा जबकि बाइक चालक महिला के पति करनैल सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान स्वर्ण कौर(33) पत्नी करनैल सिंह और वंशप्रीत(6) पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पंजाब के जिला पटियाला के भभौर गांव के निवासी करनैल सिंह पत्नी और बेटे के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में माथा टेकने आए थे। मंदिर से घर वापस जाते समय करनैल सिंह से पत्नी का साथ तो छूटा ही, साथ ही बेटा भी हमेशा के लिए दूर चला गया। पुलिस थाना बंगाणा की टीम और एसडीएम बंगाणा ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल के शवगृह भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम ने बताया कि भभौर निवासी दंपती और उनका बेटा बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ननावीं के तीखे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। बाइक के फिसलते ही करनैल सिंह सड़क के एक तरफ गिर गए। पीछे बैठी पत्नी और बेटा सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बंगाणा की तरफ से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में करनैल की पत्नी और बेटे ने मौके पर दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को 50 हजार की फौरी सहायता
एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed