{"_id":"5ca6f237bdec22146b5ecbae","slug":"mother-and-son-dies-after-electrocuted-by-electric-immersion-heater","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी में लगी रॉड से मां-बेटे को लगा करंट, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी में लगी रॉड से मां-बेटे को लगा करंट, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम
Fri, 05 Apr 2019 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ननखड़ी के खोलीघाट में मां और बेटे की बाथरूम में करंट लगने से मौत हो गई है। दो साल के बच्चे ने बाथरूम में बाल्टी में हाथ डाल दिया। इस बाल्टी में रॉड लगी थी। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां वहां पहुंची और बेटे को बचाते हुए करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला और उसके बेटे की बाथरूम में बाल्टी में लगी रॉड से करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पीयूष (2) खेलता-खेलता बाथरूम में पहुंच गया। इस दौरान उसने बाल्टी में हाथ डाल दिया और करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर मां उज्जवली (37) बाथरूम में पहुंची और बेटे को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
इससे वो भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर ननखड़ी सीएचसी पहुंचाया और पोस्टमॉर्टम करवाया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।