फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mos finance Anurag thakur statement in bjp shimla mandal prashikshan shivir

अनुराग ठाकुर बोले- जयराम के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाना लक्ष्य

Sun, 07 Mar 2021 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
mos finance Anurag thakur statement in bjp shimla mandal prashikshan shivir
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2022 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। अनुराग भाजपा शिमला मंडल के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के दौरान समरहिल में बोल रहे थे।

विज्ञापन


शिविर के समापन सत्र की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। अनुराग ठाकुर मुख्य वक्ता रहे। अनुराग ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने शानदार बजट पेश किया है। इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। पहले इज ऑफ  लिविंग में शिमला 92वें स्थान पर था। यह अब पहले स्थान पर आ गया है। यह हिमाचल सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


कहा कि कोविड काल में जिस प्रकार केंद्र सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य किया, वह सराहनीय है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना भारत के लिए कल्याणकारी योजना सिद्ध हुई। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। 20 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की राशि डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत दवाइयां 50 से 90 फीसदी तक सस्ती मिलनी शुरू हो गई हैं। आज जन औषधि केंद्रों में 3000 से अधिक दवाइयां और 300 से अधिक सर्जिकल उपकरण मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed