फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in the Ravi river at Chamba

चंबा में अटल की अस्थियां रावी नदी में विसर्जित

Mon, 27 Aug 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 27 Aug 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in the Ravi river at Chamba

इससे पूर्व परेल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अपने आप में एक संपूर्ण विचार थे। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विज्ञापन


वाजपेयी ने इस देश को कई ऐसी नई राहें दिखाईं, जिनके चलते आज भारत ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। शांता कुमार ने वाजपेयी की कई स्मृतियों को भी साझा किया।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे राजनेता थे जिन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए यूएनओ में अपना भाषण हिंदी में दिया। अंत्योदय अन्न योजना भी उन्हीं की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

mortal remains of atal bihari vajpayee immersed in the Ravi river at Chamba

राजनेता के तौर पर उन्होंने जिस विशेष भूमिका का निर्वहन किया, उसे यह देश कभी भुला नहीं सकता। विधायक पवन नैयर ने भी अपने विचारों में अटल को एक महान नेता बताया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज,  विधायक विक्रम जरियाल, जियालाल और अर्जुन सिंह, पूर्व सांसद

कृपाल परमार, चंबा जिला के प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री मोहनलाल, जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर, जिला महामंत्री जसवीर नागपाल, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर समेत जय सिंह, डॉ. केशव वर्मा, दिनेश शर्मा, विनोद कुमार, पुनीत बख्शी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed