{"_id":"6358b67d90c0587126161d43","slug":"more-than-one-thousand-routes-were-affected-in-himachal-people-kept-waiting-for-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में एक हजार से ज्यादा रूट रहे प्रभावित, लोग करते रहे बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में एक हजार से ज्यादा रूट रहे प्रभावित, लोग करते रहे बसों का इंतजार
Wed, 26 Oct 2022 09:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:58 AM IST
सार
विश्वकर्मा दिवस के चलते हिमाचल के कुछ रूटों पर दोपहर बाद ही बसों की आवाजाही शुरू हो पाई। परिवहन निगम का दावा है कि दिवाली के दिन परिवहन निगम की लंबे रूट वाली बसें रात दस बसें तक अपने स्टेशन पर पहुंची हैं। प्रदेश में निगम के 3,500 से ज्यादा बस रूट हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विश्वकर्मा दिवस पर मंगलवार को परिवहन निगम के एक हजार से ज्यादा रूट प्रभावित रहे। नौकरीपेशा लोग दिवाली मनाने अपने-अपने घरों को गए, लेकिन मंगलवार को वापस आने के लिए उन्हें बसें नहीं मिलीं। ऐसे में लोगों को टैक्सी या निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विश्वकर्मा दिवस के चलते हिमाचल के कुछ रूटों पर दोपहर बाद ही बसों की आवाजाही शुरू हो पाई। परिवहन निगम का दावा है कि दिवाली के दिन परिवहन निगम की लंबे रूट वाली बसें रात दस बसें तक अपने स्टेशन पर पहुंची हैं। प्रदेश में निगम के 3,500 से ज्यादा बस रूट हैं।
इन पर प्रतिदिन 3,000 से ज्यादा बसें चलती हैं। दिवाली के चलते परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की थीं, लेकिन अधिकांश बसें अपने गंतव्य से वापस एचआरटीसी मुख्यालय तक नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों का कहना है कि शिमला में मंगलवार को लोकल छुट्टी थी। सवारियों की कमी के चलते बसें कम चलाई गईं। एचआरटीसी के जनरल मैनेजर पंकज सिंघल ने कहा कि कुछ रूट प्रभावित रहे, मंगलवार दोपहर से बस सेवाएं शुरू हो गईं थीं।
भैयादूज पर महिलाएं निशुल्क करेंगी सफर
बुधवार को भैयादूज है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निशुल्क सफर कर सकेंगी। यह निशुल्क सेवा सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक रहती है।