{"_id":"609028d38ebc3eadcc667e40","slug":"more-than-hundred-covid-tests-under-police-watch-in-jogindernagar-queues-for-the-covid-test-are-starting-before-ten-in-the-morning-shimla-news-sml3692664168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में लिए सौ से अधिक कोविड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में लिए सौ से अधिक कोविड टेस्ट
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए आए दिन हो रही आंशिक झड़पों को देखते हुए पुलिस का पहरा भी बिठाना पड़ा है। सोमवार को कोविड टेस्ट की प्रभारी डॉ. स्वपनिल विष्ठ की अगुवाई में सौ से अधिक कोविड टेस्ट लिए गए, जिसमें काफी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर लडभड़ोल क्षेत्र में भी कोविड टेस्ट के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यहां पर भी पुख्ता प्रबंधों के अभाव पर आए दिन लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कोरोना काल में अस्पताल के चिकित्सकों को कोविड टेस्ट, वैक्सीनेशन के अलावा अस्पताल की ओपीडी का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संसाधनों की कमी के बाद भी अस्पताल के चिकित्सक मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार दिला रहे हैं। कोविड टेस्ट के लिए उमड़ रही भीड़ को यथासंभव सुविधाएं मिल पाएं, इसके लिए अस्पताल प्रशासन प्रयत्नशील है।
उपमंडल जोगिंद्रनगर में स्थानीय अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए कतारें सुबह दस बजे से पहले ही लगना शुरू हो जा रही हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण करने में ही 12 बज जा रहे हैं। इसके उपरांत कोविड टेस्ट की प्रक्रिया शुरू होती है जो देर शाम चार बजे तक लगातार जारी रह रही है।
-डॉ. रोशन लाल कौंडल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी नागरिक अस्पताल
-अस्पताल में मरीजों के लिए फलू कॉर्नर और कोविड टेस्ट के लिए भी आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। कोविड टेस्ट में अव्यवस्था का मामला मेरे ध्यान में लाया गया है। इस पर निरीक्षण के उपरांत ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-अमित मैहरा, एसडीएम जोगिंद्रनगर