{"_id":"584a62d74f1c1be35944aad0","slug":"more-than-350-question-will-be-raised-in-hp-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे 350 सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे 350 सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा परिसर तपोवन में 19 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में इस बार भी पूरी कार्यवाही पेपरलेस होगी। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने वीरवार को विस परिसर तपोवन में जिला प्रशासन के साथ बैठक में यह जानकारी दी। बैठक के बाद अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के लिए अभी करीब 370 प्रश्न पहुंचे हैं। इनकी संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
प्रश्नों की पूरी जानकारी वह 18 दिसंबर को प्रेस वार्ता में देंगे। विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह जो भी निर्णय वह लें, वह नियमानुसार हों। भाजपा सांसद शांता कुमार के हंगामा करने वाले सांसदों के वेतन में कटौती के सुझाव को बुटेल ने सही बताया, लेकिन यह भी कहा कि ऐसा करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।
विज्ञापन
शीत सत्र की तैयारियों को लेकर विस परिसर में आयोजित बैठक में सुरक्षा इंतजामों, विस सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल, बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। बुटेल ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों की सूचना समय से देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा। सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के साथ ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए सभी प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को विस परिसर, जोनल अस्पताल धर्मशाला और टांडा मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतजाम करने को कहा। बैठक में विस सचिव सुंदर सिंह वर्मा, पुलिस महा उपनिरीक्षक जीडी भार्गव, एडीसी ऋचा वर्मा, एसपी संजीव गांधी, एडीएम बलवीर ठाकुर आदि उपस्थित रहे।