{"_id":"6ab4ab44f2a34c65b4d76236c3d7aaf5","slug":"more-pulses-for-ration-card-holders-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड धारकों को अब डिपो में मिलेंगे राजमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड धारकों को अब डिपो में मिलेंगे राजमा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति निगम कार्यालय में आज दालों के टेंडर खुलेंगे। वर्तमान में उपभोक्ताओं को जो कंपनी दालें उपलब्ध करा रही हैं, उसका टेंडर इस महीने खत्म हो रहा है। आज निगम कार्यालय में नई दालों के टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में उपभोक्ताओं को काबूली चना, मसूर और दाल चना उपलब्ध कराई जा रही है। अब खाद्य आपूर्ति निगम काबूली चना के बजाए लोगों को राजमा देने पर विचार कर रही है। हालांकि खाद्य आपूर्ति निगम ने राजमा का टेंडर कर दिया है, रेट ठीक होने पर उपभोक्ताओं को यह दाल उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम ने शुक्रवार को चीनी का टेंडर खोल दिया है। इसमें 6 कंपनियों ने भाग लिया था, दो कंपनियों के दस्तावेज सही नहीं पाए गए। अब निगम ने मामला सरकार पर छोड़ दिया है। इसी तरह रिफाइंड तेल का टेंडर खोलने के बाद मामला सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
टेंडर करना है खाद्य आपूर्ति निगम का काम
हिमाचल में परीक्षाएं शुरू होने जा रही है लेकिन अभी तक छात्रों को वर्दी नहीं मिली है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि निगम का कार्य सिर्फ टेंडर करता है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली का कहना है कि टेंडर करना खाद्य आपूर्ति निगम का काम है। जनता को सस्ता राशन दिया जाना है, इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।