फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Month of Ramadan began today

रमजान मुबारक

Tue, 01 Jul 2014 08:04 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
Month of Ramadan began today

मुसलिम समुदाय में इबादत का महीना कहा जाने वाला रमजान का महीना शुरु हो गया है। रमजान की एक माह की अवधि के दौरान समुदाय के लोग नियमित रूप से रोजे (उपवास) रखते हैं। रमजान मुबारक इबादत का महीना है।

विज्ञापन


इस माह मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखेंगे। रमजान के माह में रोजे रखने का मतलब महज भूखा-प्यासा रहना नहीं है। बल्कि यह इंसान की आत्मा में सद्भावनाओं व अच्छाइयों को जगाने की प्रक्रिया है।
विज्ञापन


इसी वजह से इसे आत्मिक शुद्धि और नेकी का आध्यात्मिक महीना भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने अल्लाह की रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं। लिहाजा, इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग अल सुबह से देर रात तक सिर्फ अपने दीन यानी अल्लाह की इबादत में मसरूफ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह रोजे रखते हैं मुस्लिम समुदाय के लोग

Month of Ramadan began today

‌जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के प्रधान नसीम मुहम्मद, मुख्य सलाहकार हुसैन अली, अब्दुल रसीद, शफीक अहमद, असलम मोहम्मद और गुलाम महरूऊदीन ने कहा ने कहा कि रोजों के दौरान इंद्रियों को वश में रखना बेहद जरूरी है।

इतना ही नहीं, दूसरों के बारे में बुरा सोचकर, पीठ पीछे बुराई करके अथवा तकलीफ पहुंचाने वाली बात कहकर भी रोजे नहीं रखे जा सकते। लिहाजा यह एक कठिन तप की तरह है।

रमजान की सबसे बड़ी नेअमत कुरआन है। दिलो-दिमाग में एक चिराग की तरह प्रकाशित यह पाक ग्रंथ लाखों मुस्लिमों को मुंह जुबानी याद है। कुरआन की पहली ईशवाणी रमजान के महीने में ही पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्ल) पर नाजिल (उतरी) हुई है। इस लिहाज से रमज़ान और कुरआन का गहरा संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed