{"_id":"5f006bb78ebc3e43053a4219","slug":"monsoon-will-pick-up-speed-in-himachal-warning-of-heavy-rain-and-storm-for-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, चार दिन भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, चार दिन भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी
Sat, 04 Jul 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में रविवार से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। पांच से आठ जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला रहा। शुक्रवार रात को शिमला, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर समेत प्रदेश भर में जोरदार बारिश हुई। कांगड़ा में अंधड़ से मक्की की फसल खेतों में बिछ गई। आम भी पेड़ों से झड़ गए। कांगड़ा के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में कमी नहीं आने से रात को भी गर्मी का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8, बिलासपुर में 36.0, हमीरपुर में 35.8, सुंदरनगर में 35.1, भुंतर में 35.2, चंबा में 34.6, कांगड़ा में 33.6, सोलन में 33.0, नाहन में 31.3, धर्मशाला में 30.4, कल्पा में 26.0, शिमला में 25.4, केलांग में 24.6 और डलहौजी में 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 22.0, हमीरपुर में 22.8, बिलासपुर में 23.0, कांगड़ा में 22.6, मंडी में 21.1 और शिमला में 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
कहां कितनी बारिश (मिमी में)
बंगाणा 62
अर्की 50
धर्मशाला 48
सुजानपुर 47
देहरा 45
शिमला 37
बरठीं 20
अर्की 50
धर्मशाला 48
सुजानपुर 47
देहरा 45
शिमला 37
बरठीं 20