फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon session of the himachal assembly will start from today

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र हुआ शुरू

Wed, 06 Aug 2014 01:38 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Monsoon session of the himachal assembly will start from today

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार से शुरू होग गया है। इस बार सत्र 29 अगस्त तक चलेगा। पूरा देश इस पहली हाईटेक ई-विधानसभा का गवाह बनेगा। छठी विधानसभा के 12वें सत्र में पूछे जाने को विधानसभा अध्यक्ष के पास तकरीबन 600 सवाल पहुंचे हैं।

विज्ञापन


ई-विधान सॉफ्टवेयर से इस मानसून सत्र में विधायक अपने क्षेत्रों की वीडियो रिकॉर्डिंग सदन के समक्ष रख पाएंगे। विधानसभा की कार्यवाही को भी ऑनलाइन किया जाएगा। हिमाचल पहला राज्य है, जहां यह प्रयोग होने जा रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने कहा है कि यह सत्र 6 अगस्त से लेकर 29 अगस्त के बीच चलेगा। सत्र के दौरान कुल 16 बैठकें होंगी। इनमें से दो दिन प्राइवेट मेंबर्स बिजनेस के तौर पर होंगे। सदन महत्वपूर्ण विधायी कार्यवाहियों पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में सहयोग की अपील

Monsoon session of the himachal assembly will start from today

मंगलवार को मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने ई-विधान सॉफ्टवेयर का जायजा लिया। मंगलवार को ही सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी ई-विधान के बारे में जानकारी हासिल की।

बृज बिहारी लाल बुटेल ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा की ओर से मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज मुख्य रूप से मौजूद हुए।

बुटेल ने कांग्रेस और भाजपा के विधायकों से सदन के भीतर सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed