{"_id":"669bb600e04aa0cab20081f7","slug":"monsoon-session-of-the-assembly-may-be-held-at-the-end-of-august-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Session: अगस्त के आखिर में हो सकता है विधानसभा का मानसून सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Session: अगस्त के आखिर में हो सकता है विधानसभा का मानसून सत्र
Sat, 20 Jul 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:36 PM IST
सार
विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के आखिर में शुरू हो सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के आखिर में शुरू हो सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा का आखिरी सत्र 28 फरवरी को हुआ था। संविधान के मुताबिक छह महीने के अंतराल में फिर से सत्र बुलाना आवश्यक होता है। इसलिए अब अगस्त के आखिर तक इस सत्र को बुलाया जा सकता है। तारीख सरकार ने तय करनी है।
विज्ञापन
उन्होंने जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय को डलहौजी से चुवाड़ी में स्थानांतरित करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस मंडल कार्यालय के अंतर्गत भटियात विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश क्षेत्र आता है। कुछ हिस्सा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का आता है। बावजूद इसके इसका हेड ऑफिस डलहौजी था, जिसे अब चुवाड़ी में स्थापित कर दिया गया है। इसकी यहां ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। अगर डलहौजी में भी मंडल कार्यालय सरकार बनाना चाहती है तो उसमें उन्हें कोई भी एतराज नहीं है।
विज्ञापन