{"_id":"5c44bf5c358ef05b91ae6f8db85bd488","slug":"monsoon-season-ends-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, हिमाचल से कब लौट रहा है मानसून?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, हिमाचल से कब लौट रहा है मानसून?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 17 Sep 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते हिमाचल प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार चार दिन बाद हिमाचल से मानसून का प्रभाव खत्म हो जाएगा। हालांकि इस बार सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
मगर हिमाचल के कुछ इलाकों में असामान्य एवं भारी बारिश के कारण जान और माल का काफी नुकसान हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक अभी मौसम में आद्रता बनी हुई है।
विज्ञापन
हवाएं भी दक्षिण पूर्वी चली हुई है। चार से छह दिन के भीतर प्रदेश से मानसून चला जाएगा। इससे प्रदेश में बरसात का दौर भी खत्म हो जाएगा। बुधवार को भी प्रदेश में हल्के बादल छाए हुए हैं। मगर अभी बारिश की कम ही संभावना है।
विज्ञापन
600 करोड़ का हुआ नुकसान
अगस्त में मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में चार पंचायतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इन पंचायतों में परदाना, धारड़ीधार, हरनयाला, तानेचर, बहालड़ा पंचायतें शामिल हैं। इस साल राज्य भर में बारिश के कारण 600 करोड़ रुपयों से अधिक का नुकसान आंका गया है।