फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon in Himachal public works department deployed seven thousand employees in field

मानसून से निपटने को PWD तैयार, फील्ड में तैनात रहेंगे 7 हजार कर्मी

Tue, 27 Jun 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Monsoon in Himachal public works department deployed seven thousand employees in field

हिमाचल में इसी सप्ताह दस्तक देने वाले मानसून से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भूस्खलन वाले इलाकों में जेसीबी और डोजर भेज दिए हैं। जरूरत पड़ी तो निजी जेसीबी भी हायर की जाएंगी। डिविजन और सब डिविजन के कर्मचारियों की छुट्टियों का रिकॉर्ड मांगा गया है।

विज्ञापन


मानसून के चलते विभाग फील्ड में तैनात कर्मचारी को छुट्टी नहीं देगा। फील्ड में 7 हजार कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। हिमाचल सरकार ने मानसून के आगमन से पहले अलर्ट घोषित कर दिया है। मुख्य सचिव वीसी फारका ने सभी विभागों को मानसून आने से पूर्व बाढ़ संभावित इलाकों से अतिक्रमण हटाने को कहा।
विज्ञापन


मजदूर कालोनियों, निचले क्षेत्रों में नदियों और नालों के किनारे की बस्तियां खाली करवाने के निर्देश दिए हैं। चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में इन क्षेत्रों में चट्टानें गिरने की आशंका बनी रहती है। विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त मजदूर और मशीनरियां भेज दी हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ आरपी वर्मा ने कहा कि मानसून से निपटने के लिए विभाग तैयार है। 


सड़क किनारे से हटेंगी मजदूरों की झोपड़ियां
हिमाचल में जिन सड़कों पर काम चल रहा है, वहां बनाई गई मजदूरों की झोपड़ियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को इस पर निगरानी रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed