फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon havoc in himachal

तस्वीरें: कहर बन कर बरस रही बरसात, मलबे में दबकर महिला की मौत

Tue, 09 Aug 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/चंबा/मंडी/कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/चंबा/मंडी/कांगड़ा Updated Tue, 09 Aug 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
monsoon havoc in himachal

हिमाचल में बारिश का कहर नहीं थम रहा। चंबा में ड्यूटी पर जा रहीं लोनिवि की दो महिलाएं भूस्खलन की चपेट में आ गईं। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर घायल है। सिरमौर जिले के संगड़ाह में मकान पर चट्टान गिरने से मां-बेटी घायल हो गई हैं। मंडी जिले के चौहारघाटी के गढ़ गांव में फुटब्रिज गिर गया। इसे पार करते समय दो युवतियां उफनते नाले में गिर गईं।

विज्ञापन

monsoon havoc in himachal

घायल हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुल टूटने से गढ़ गांव के लगभग 25 परिवारों का संपर्क टूट गया है। बरसात की वजह से लोनिवि ने छुट्टियां रद्द कर दी हैं लिहाजा, रविवार को चंबा निवासी बालो देवी पत्नी मीर सिंह और नेत्रो देवी पत्नी चेत राम घर से ड्यूटी के लिए निकली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

monsoon havoc in himachal

रास्ते में दोनों ल्हासे की चपेट में आ गईं। नेत्रो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बालो अस्पताल में दाखिल है। दोनों महिलाओं में से एक ने 1998 में सतरूंडी में हुए आतंकी हमले में अपना पति और दूसरी ने बेटा खोया था। इसके बाद दोनों महिलाओं को सरकार की ओर से लोनिवि में रोजगार प्रदान किया गया था।

विज्ञापन

monsoon havoc in himachal

कांगड़ा की छौंछ खड्ड में धुस्सी बांध टूटने के बाद आई बाढ़ से प्रभावित हुए कंदरोड़ी गांव में पिछले 48 घंटों से लोगों को बिजली और पानी की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से हिमाचल में डेढ़ सौ के करीब सड़कें ठप हैं। इनमें चंबा-पठानकोट मुख्य मार्ग भी शामिल है। चंबा व चुराह उपमंडल में कुल 35 सड़कें बंद हैं। सांगला-छितकुल सामरिक मार्ग यातायात के लिए ठप हो गया है। खड़ामुख में डंगा धंसने के बाद यह मार्ग बाधित हो गया था।

monsoon havoc in himachal

कांगड़ा घाटी के तलाड़ा-नूरपुर रेलवे स्टेशन के बीच करीब 36 मीटर रेल ट्रैक ध्वस्त हो गया है। इस कारण रविवार को भी पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन पर एक भी रेलगाड़ी नहीं चल सकी। सोलन रेलवे स्टेशन के समीप क्लीन में ट्रैक पर मलबा गिरने से रेल मार्ग पर यातायात करीब एक घंटे प्रभावित रहा। इससे शिमला जाने वाली ट्रेन 52457  को बड़ोग रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।

monsoon havoc in himachal

कांगड़ा में भारी बारिश से एक मकान और गौशाला गिर गई। भोरंज के तरक्वाड़ी में मकान का एक हिस्सा गिर गया है। ब्यास नदी के अलावा सरवार खड्ड, पार्वती, सैंज, तीर्थन नदियां उफान पर होने से खड्ड के किनारे झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वालों को हटा दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में 13 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को शिमला 14, सुंदरनगर में 44.4, भुंतर में 15.2, हमीरपुर में 75, कांगड़ा में 77, धर्मशाला में 46.2 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed