फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon havoc in himachal, three boys drowned in khadd

हिमाचल में मौसम का कहर, खड्ड में नहाते तीन किशोर बहे

Tue, 09 Aug 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Aug 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
monsoon havoc in himachal, three boys drowned in khadd

हिमाचल में मौसम का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को भी मूसलाधार बारिश हुई। रविवार और सोमवार दोनों दिन हिमाचल के कई क्षेत्रों में तबाही हुई। बिलासपुर में तीन लोगों के डूबने और इनमें से एक की मौत होने की सूचना आई है, वहीं चंबा में घास काटने गई एक महिला की मलबे की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


प्रदेश में कई जगहों पर मलबा गिरने के कारण सड़कें बंद पड़ी हैं। सोमवार को पहाड़ी पर घास काट रही एक महिला पर मलबा गिरने से उसकी मौत हो गई। पुखरी गांव की कुछ महिलाएं रविवार को गत्तीधार के पास पहाड़ी में मवेशियों के लिए घास काट रही थीं। उसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


एक महिला मलबे की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान मधुबाला पत्नी सतपाल निवासी गांव पुखरी वर्ष के रूप में हुई। चंबा जिले में रविवार को हुई भारी बारिश ने जिला मत्स्य विभाग के कार्यालय में भारी तबाही मचाई। बारिश से घटोला नाले में उफान आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले का पानी मत्स्य विभाग के कार्यालय में पहुंच गया। इससे मत्स्य विभाग का कार्यालय झील में बदल गया। छोटी-बड़ी मछलियों से भरे 22 टैंक नाले के पानी से भरकर झील में बदल गए। टैंकों के अंदर रखी मछलियां नाले में चली गई। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। इससे इसी तरह का नुकसान होता रहा।

शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र शिमला ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को हिमाचल के मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मध्यवर्ती क्षेत्रों में शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्र आते हैं। आगामी दिनों में भी इसी तरह की स्थिति रह सकती है।

खड्ड में नहाते तीन किशोर बहे, एक की डूबने से मौत

monsoon havoc in himachal, three boys drowned in khadd

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयना देवी से दर्शन कर लौट रहे तीन किशोर की खड्ड में डूब गए। इनमें दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि एक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय अमन पुत्र जारी राम निवासी वैरछा नालागढ़ से मां नयनादेवी के दर्शनों के लिए अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर आया था।

तीनों दोस्तों ने माता के दर्शन किए और इसके बाद गांव धरोट में एक खड्ड में नहाने उतर गए। तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दो को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित निकाल लिया गया, मगर अमन

पुत्र जारी राम पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। इस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। युवक के परिजनों को भी मामले की सूचना भेजी गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

डीएसपी बलदेव दत्त ने बताया कि खड्ड में नहाते समय तीन किशोर बह गए थे। इनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed