फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monkey Snatched Bag Filled With 75 thousand cash in shimla himachal pradesh

शिमला: 75 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भागा बंदर, फिर हवा में उड़ाए नोट

Thu, 17 Nov 2022 08:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Nov 2022 08:39 PM IST
सार

शिमला में बीएसएनएल के कार्यालय में फोन का बिल जमा करवाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर एक उत्पाती बंदर भाग गया। 

विज्ञापन
Monkey Snatched Bag Filled With 75 thousand cash in shimla himachal pradesh
बीएसएनएल कार्यालय के छत पर मिले नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीएसएनएल के मालरोड स्थित सीटीओ कार्यालय में फोन का बिल जमा करने गए युवक के हाथ से बंदर 75 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गया। बैग लेकर बंदर सीटीओ की छत पर चढ़ गया। वीरवार को लोअर बाजार के दवा कारोबारी का कर्मचारी संजीव शर्मा लैंड लाइन फोन का बिल जमा करने बीएसएनएल दफ्तर गया था। इसके बाद उन्हें बैंक में दुकान का कैश जमा करवाना था। इसी दौरान बंदर ने उनसे बैग छीन लिया।

विज्ञापन


बंदर जैसे ही बैग लेकर सीटीओ की छत पर चढ़ा सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों ने बंदर से बैग वापस लेने की हर संभव कोशिश की लेकिन बंदर ने बैग से पैसे निकाल कर उड़ाने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ नोट हवा में उड़कर नीचे गिर गए। बंदर के बैग छोड़ कर भागने के बाद नोट इकट्ठा किए। इस दौरान 70 हजार रुपये तो मिल गए लेकिन 4000 हजार रुपये नहीं मिले। एक हजार रुपये बंदर ने फाड़ दिए थे। इस दौरान कुछ लोग युवक की मदद करने के लिए पैसे इकट्ठा करने लगे तो कुछ फोटो और वीडियो बनाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन


बंदरों के झपटने, काटने से हर माह होती हैं 50 से 60 घटनाएं 
शहर के कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां रोज बंदरों के खाने की सामग्री छिनने और इसमें लोगों को काटने के मामले सामने आते हैं। उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीटीओ के सामने, इंडिया कॉफी हाउस के समीप रेन शेल्टर के आसपास, कालीबाड़ी मंदिर सड़क पर, एजी चौक के आसपास, रिज मैदान पर एचपीएमसी काउंटर के पास दौलत सिंह पार्क, जाखू मंदिर की सड़क और जाखू मंदिर परिसर, यू एस क्लब एरिया, फाइव बैंच, जाखू वार्ड, लक्कड़ बाजार मार्ग पर राह चलते लोगों से बंदर खाने की सामग्री छीनते हैं, इस छीनाझपटी में लोग चोटिल भी होते हैं। शहर में हर माह बंदरों के काटने के 50 से 60 मामले आते हैं। इनमें कुछ ही रिपोर्ट होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed