{"_id":"6ad2247c83660ee0b80aa4da","slug":"monkey-pushes-pregnant-woman-to-death-at-knh-shimla-news-c-19-sml1002-804993-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: केएनएच में बंदर ने गर्भवती \nमहिला को मार दिया धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: केएनएच में बंदर ने गर्भवती महिला को मार दिया धक्का
विज्ञापन
मरीजों में दहशत, समाधान का आग्रह
सुरक्षा कर्मियों ने भगाए बंदर, फिर स्थिति हुई सामान्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रिज मैदान और अन्य जगहों पर ही नहीं बल्कि अस्पतालों में भी बंदरों से मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में शुक्रवार को गर्भवती महिला को बंदर ने धक्का मार दिया। महिला क्रस्ना लैब के पास टेस्ट के लिए खड़ी थी। अचानक से बंदर आया और उसने महिला को धक्का दे दिया। आसपास खड़ी अन्य महिलाओं ने घबराकर चीखें मारी।
वहीं महिला के गिरने के बाद लोगों ने महिला को उठाया और जांच के लिए ओपीडी में ले गए। जांच में सामने आया कि फिलहाल महिला ठीक है लेकिन बड़ी घटना भी हो सकती थी। 15 मिनट तक अस्पताल के आसपास बंदरों ने डेरा जमाए रखा। इससे अस्पताल में जांच के लिए पहुंची महिलाएं और तीमारदार सहम गए। सुरक्षा कर्मियों द्वारा बंदराें को भगाने पर स्थिति सामान्य हुई और फिर आवाजाही शुरू हुई। केएनएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस नेगी ने बताया कि अस्पताल के आसपास बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे गर्भवती महिलाओं और तीमारदारों को परेशान होना पड़ता है। हालांकि सुरक्षा कर्मियों बंदरों को भगाने का कार्य भी करते है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आए।