{"_id":"807d429799c836a67855c5a6e6252c24","slug":"monkey-meance-lady-fall-from-third-floor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के डर से तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के डर से तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदर के डर से एक बुजुर्ग महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। इसे पीजीआई ले जाया गया मगर इसने दम तोड़ दिया। घटना हिमाचल के मंडी में पेश आई। यहां रिवालसर में सोमवार को बंदर के हमले से बचने के चक्कर में बुजुर्ग महिला तीसरी मंजिल से गिर गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कमला देवी (72 वर्ष) पत्नी हेम सिंह सोमवार को तीसरी मंजिल से सीढ़ियां नीचे उतर रही थी। इस बीच बंदर ने उन पर हमला कर दिया। कमला देवी अपनी जान बचाने के चक्कर में तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन
लहूलुहान अवस्था में कमला देवी को मंडी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया।, लेकिन बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कमला देवी नगर पंचायत रिवालसर के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बल्ह कांग्रेस कमेटी पवन गुप्ता की मां थी।
विज्ञापन
कमला देवी के निधन पर मंगलवार को रिवालसर बाजार बंद रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष बंशी लाल, व्यापार मंडल प्रधान ढमेश्वर ठाकुर, बल्ह मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, महासचिव मंडी कुलदीप ठाकुर, सदस्य कांग्रेस कमेटी हिमाचल संजीव गुलेरिया, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी सहित समस्य पंचायत सदस्यों ने कमला देवी के निधन पर गहरा शोक जताया है।