{"_id":"69edbf1f522e763eba0d2312","slug":"mohini-ekadashi-2026-fast-is-tomorrow-worship-of-lord-vishnu-holds-special-significance-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु की पूजा का है विशेष महत्व; जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohini Ekadashi 2026: मोहिनी एकादशी व्रत आज, भगवान विष्णु की पूजा का है विशेष महत्व; जानें सबकुछ
Sun, 26 Apr 2026 01:00 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:00 PM IST
सार
Mohini Ekadashi 2026: हिन्दू पंचाग के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्री विष्णु के निमित्त रखा जाता है। इस बार यह व्रत 27 अप्रैल को रखा जाएगा।
विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2026
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस वर्ष यह व्रत 27 अप्रैल सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 26 अप्रैल को शाम 6:06 बजे शुरू हो जाएगी। वहीं इसका समापन 27 अप्रैल को शाम 6:15 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल को रखा जाएगा।
विज्ञापन
पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि मोहिनी एकादशी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:43 बजे से सुबह 5:28 बजे तक रहेगा। मंदिरों में भी विशेष पूजा होगी। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:11 से दोपहर 1:02 बजे तक रहेगा। व्रत का पारण दूसरे दिन 28 अप्रैल को किया जाएगा। एकादशी पारण के लिए शुभ समय सुबह 6:12 बजे से सुबह 8:46 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 6:51 बजे तक रहेगा। पंडित ने बताया कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के अंदर करना जरूरी होता है। इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण किया था। समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला था जिसे पाने के लिए देवता और दानव में विवाद हो गया था। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी नाम की स्त्री का रूप धारण कर के दानवों को मोहित कर लिया था। फिर विष्णु ने उनसे अमृत भरा कलश लेकर देवताओं के हवाले कर दिया था जिसे पीकर सभी देवता अमर हो गए थे।
विज्ञापन