फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi wave is only upto media channels: virbhadra

मोदी की लहर चैनलों तक ही: वीरभद्र

Sat, 05 Apr 2014 04:42 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, रोहडू
बयूरो/ अमर उजाला, रोहडू Updated Sat, 05 Apr 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
Modi wave is only upto media channels: virbhadra

हिमाचल का विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। प्रदेश में मोदी की कोई लहर नहीं है। मोदी की लहर मात्र टीवी चैनलों तक ही सीमित है। प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को नावर क्षेत्र के टिक्कर में जनसभा में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी। दूरदराज क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र व स्कूल खोले गए। हर घर को पेयजल व बिजली से जोड़ा गया। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने एक समान विकास किया। जबकि भाजपा मात्र लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी की लहर होने का दावा कर रहे हैं, जबकि मोदी की लहर मात्र टीवी चैनलों तक ही सीमित है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अगली सरकार फिर से कांग्रेस की ही बनेगी। सभी धर्मों के लोगों को एक साथ रखने में कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, सीपीएस रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष गीता नेगी, हरीश जनारथा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed