फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi swearing-in: himachal minister in delhi for pm modi oath taking ceremony

मोदी की शपथ से सूना रहा सचिवालय, दिल्ली दौडे़ मंत्री

Thu, 30 May 2019 10:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Modi swearing-in: himachal minister in delhi for pm modi oath taking ceremony

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ से हिमाचल सचिवालय में सूनापन रहा। जयराम कैबिनेट के कई मंत्री दिल्ली दौड़ गए, जबकि सभी मंत्रियों को निमंत्रण भी नहीं थे। 

विज्ञापन


जहां लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के हटने के बाद जयराम के मंत्री राज्य सचिवालय में बैठने शुरू हो गए थे, वहीं गुरुवार को कुछ और ही नजारा दिखा। यहां कोई भी मंत्री नहीं था।
विज्ञापन


ज्यादातर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का खासा उत्साह था। कई मंत्री तो बुधवार शाम को ही दिल्ली दौड़ गए थे। दूसरी ओर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा संगठन और आरएसएस के कई कार्यकर्ता भी दिल्ली में डटे रहे। भाजपा के चारों सांसद भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सी बचाने से भी जोड़कर देखी जा रही मंत्रियों की दिल्ली दौड़

मंत्रियों की यह दिल्ली दौड़ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की लोकसभा चुनाव से पहले की मंत्रिमंडल में फेरबदल की चेतावनी से भी जोड़कर देखी जा रही है। सीएम जयराम ठाकुर ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में परफॉर्मेंस दिखाने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने इसके लिए भी चेताया था कि चुनाव के बाद मंत्रियों के पोर्टफ ोलियो या मंत्रिमंडल के अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं। हालांकि, प्रदेश में सभी हलकों से भाजपा की लीड रही है, पर कुछ मंत्रियों से ज्यादा विधायकों की लीड रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed