फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi-Shah Rally in Himachal.

अगले हफ्ते हिमाचल आएंगे मोदी-शाह, यहां होंगी रैलियां

Tue, 04 Oct 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Oct 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
Modi-Shah Rally in Himachal.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी माह अगले सप्ताह के अंत में हिमाचल का दौरा करेंगे। इस दौरान शिमला और मंडी जिला में भाजपा की रैलियां होंगी। भाजपा पदाधिकारियों की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति में मोदी और शाह के प्रवास को लेकर रणनीति तय की गई।

विज्ञापन


इसके अलावा विश्व योग दिवस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कारगिल विजय दिवस, रक्षाबंधन, सेवा दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व स्वच्छता दिवस जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह, प्रधानमंत्री के प्रवास, राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास व अल्पकालीन विस्तारक योजना जैसी योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भविष्य में जब भी वर्तमान कांग्रेस सरकार की समीक्षा होगी तब यह सरकार अपने कुशासन और भ्रष्टाचार के कारण जानी जाएगी। धूमल ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा चिटों पर सरकारी नौकरियां बांटने का दौर शुरू हो चुका है। असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने की कांग्रेसी नीतियों के चलते प्रदेश भर में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी से आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed