फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modi govt big decision on himachal.

मोदी सरकार ने हिमाचल को दिया बड़ा झटका

Tue, 19 May 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 May 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
modi govt big decision on himachal.

केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल को तगड़ा झटका दिया है। इससे हिमाचल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल और उत्तराखंड का विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा गुपचुप खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश को न तो कोई पत्र भेजा और न ही अधिसूचना जारी की गई है। केवल फंडिंग पैटर्न में बदलाव करके झटका दे दिया है। इससे प्रदेश को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मसले को वह व्यक्तिगत तौर पर केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री से तो उठाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से चर्चा करके संयुक्त रूप से इस मसले पर केंद्र से बात करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में रियायतें कम करना संभव नहीं है। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए अलग से मंत्रालय है, उनकी कमी वहां से पूरी हो जाती है, लेकिन यहां ऐसा कोई मंच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि वह इसी सप्ताह दिल्ली जा रहे हैं, जिसमें उक्त मसलों को उठाएंगे। हवाई सेवाओं को बेहतर करने के लिए भी बातचीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed