फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modi govt ask report on pension from himachal govt.

मोदी सरकार ने हिमाचल से मांगी ये रिपोर्ट

Sun, 05 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
modi govt ask report on pension from himachal govt.

केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने यह रिपोर्ट देने के निर्देश प्रधान सचिव पंचायती राज को दिए हैं।

विज्ञापन


इस बारे में केंद्रीय मंत्रालय के अवर सचिव सुशील कुमार ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। यह पत्र हाल ही में प्रधान सचिव पंचायती राज को मिला तो उन्होंने इस पर केंद्रीय मंत्रालय को जवाबी पत्र भेजकर कहा है कि यह मामला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित है।
विज्ञापन


प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले यही विभाग देखता है। इस बारे में जो भी दस्तावेज संलग्न किए गए हैं, वे मूल पत्र सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को भेज दिए गए हैं। वही इस पर कुछ बता सकते हैं। उपसचिव पंचायती राज राकेश कुमार कोरला ने कहा कि इस पर फाइल देखने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन रोकने की शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट
सूत्रों की मानें तो केंद्रीय पंचायती राज विभाग को शिकायतें मिली हैं कि राज्य में कई लोगों की विधवा और वृद्धावस्था पेंशन बीच में ही रोकी गई है। इसकी शिकायतें हिमाचल से ही की गई हैं। इस पर केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed