फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modi government give explanation explanation letter to three state.

मोदी सरकार नाराज, चीन सीमा पर पिछड़ रहा भारत

Wed, 15 Apr 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Apr 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
modi government give explanation explanation letter to three state.

चीन सीमा से सटे इलाकों में नई सड़कें बनाए जाने में लेटलतीफी पर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाते हुए हिमाचल, उत्तराखंड और सिक्किम की सरकारों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पत्र में कमेटी बनाकर वानिकी मंजूरी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रियाएं तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल समेत चीन सीमा से सटे देश के अन्य राज्यों को लिखे पत्र में मुख्य सचिवों को कहा है कि वे संबंधित विभागों के सचिवों के साथ उच्चाधिकार प्राप्त समितियां बनाकर सभी प्रक्रियाएं तेजी से पूरा कर लें।
विज्ञापन


इन दर्रों पर ज्यादा लेटलतीफी
हिमाचल में शिपकिला दर्रा, उत्तराखंड में माना पास, नीति पास, लीपुलेख पास और सिक्किम का नाथूला पास। केंद्र के पत्र में इंपावर कमेटी बनाने के निर्देश हुए हैं। इससे सड़कों के निर्माण में गति आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामरिक महत्व की 73 सड़कें चिह्नित

modi government give explanation explanation letter to three state.

भारत-चीन सीमा पर सामरिक महत्व की 73 सड़कें चिह्नित की गई हैं। इनमें से 61 सड़कें सीमा सड़क संगठन को बनाने के लिए दी गई हैं।

इनकी लंबाई 3410 किलोमीटर है। 61 सड़कों में से 625 किलोमीटर लंबी 19 सड़कें तैयार कर दी गई हैं। 24 सड़कों की कनेक्टिविटी हो चुकी है। बाकी सड़कों को पूरा किया जाना है।

गृह सचिव हिमाचल सरकार मनीष गर्ग हिमाचल में करीब डेढ़ दर्जन छोटी-बड़ी सड़कें निर्माणाधीन हैं। ये सड़कें तीन हिस्सों मनाली-सरचू, भारत-तिब्बत और समदो-काजा-ग्रांफू रोड सेक्टर्स में बांटी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed