{"_id":"66608382283ebd689408fdba","slug":"model-code-of-conduct-will-be-removed-on-thursday-in-himachal-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Model Code Of Conduct: गुरुवार को हटेगी आदर्श आचार संहिता, सूबे में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Model Code Of Conduct: गुरुवार को हटेगी आदर्श आचार संहिता, सूबे में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार
Wed, 05 Jun 2024 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 05 Jun 2024 08:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद अब गुरुवार को औपचारिक तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता हट जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के मंगलवार को नतीजे घोषित होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद अब गुरुवार को औपचारिक तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता हट जाएगी। इसके चलते ही हिमाचल प्रदेश में अब विकास के कार्य रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जल्द ही कैबिनेट की बैठक भी बुला सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में आचार संहिता लगी थी। इससे हिमाचल में विकास कार्यों पर विराम लग गया था। हालांकि हिमाचल में जो जरूरी कार्य थे, उन्हें सिरे चढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने अनुमति भी दे दी थी।
विज्ञापन
अब हिमाचल के सभी विभागों में काम हो सकेंगे। तबादलों पर प्रतिबंध लगा था। अब कर्मचारियों के तबादले भी हो सकेंगे। हिमाचल के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के रिक्त पद पड़े हैं। उन्हें भी भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। अनुबंध पर तैनात कर्मचारियों को नियमित होने का इंतजार है। प्रदेश सरकार इस पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन