फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Ram Kumar Choudhery Statment in illegal mining case.

खनन मामले में फंसे कांग्रेस विधायक रामकुमार, भाजपा पर फोड़ा ठीकरा

Fri, 05 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 05 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
MLA Ram Kumar Choudhery Statment in illegal mining case.
दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी - फोटो : file photo

हिमाचल में दून के विधायक के दोनों स्टोन क्रशरों के लिए आवंटित लीज खनन पट्टा क्षेत्र की जांच में माइनिंग विभाग ने अनियमितताएं पाई हैं। विधायक की पत्नी का टिप्पर अवैध ढुलाई में पकड़े जाने के बाद माइनिंग विभाग ने फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की थी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर और गार्ड स्तर से मांगी रिपोर्ट के मुताबिक खनन पट्टा क्षेत्र में कई स्थानों पर बाउंड्री पिल्लर का ना होना पाया है। कुछ स्थानों पर तय मानकों के अधिक खुदाई की है। कुछ प्वाइंट्स पर स्वीकृत पट्टे से अधिक खनन किया गया है।
विज्ञापन


एम फार्म का सही ढंग से न भरना भी अनियमितताओं को उजागर करता है। रिपोर्ट के आधार पर जिला माइनिंग अधिकारी जल्द कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहे हैं। उधर, पुलिस के मुताबिक मंगलवार को पकड़े गए टिप्पर से बिना एम फार्म सामग्री कुंडल्स स्टोन क्रशर से लाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसर्ज कुंडल्स स्टोन क्रशर हरिपुर संढोली में स्थित है। स्टोन क्रशर विधायक रामकुमार चौधरी के नाम पर है। माइनिंग विभाग का कहना है कि खनन पट्टा क्षेत्र संबंधी अन्य औपचारिकताएं कानूनी रूप से बिलकुल सही पाई गई हैं।

पकड़ा गया था विधायक की पत्नी का टिप्पर

MLA Ram Kumar Choudhery Statment in illegal mining case.
विधायक की पत्नी के टिप्पर पकड़े जाने से सवाल उठना शुरू हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही स्टोन खनन पट्टा क्षेत्र को मंजूरी दी है। विधायक के नाम पर सरसा नदी पर करीब 600 बीघा खनन पट्टा क्षेत्र है। बीते दो अगस्त को बीबीएन में बिना एम फार्म निर्माण सामग्री ले जाते वक्त कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी की पत्नी की कंपनी का टिप्पर पकड़ा गया था। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर 61020 का चालान काटा गया था। एएसी गौरव का कहना है कि चालान की रकम वसूल ली गई है।

माइनिंग अधिकारी का है ये कहना
फील्ड स्टाफ (इंस्पेक्टर और गार्ड) से खनन पट्टा क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी थी। वीरवार को रिपोर्ट मिली। इसमें अनियमितताएं पाई गई हैं। कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दून के विधायक रामकुमार चौधरी के नाम पर दो स्टोन क्रशर हैं। मैसर्ज रामा स्टोन क्रशर और कुंडल्स स्टोन क्रशर हरिपुर संढोली में स्थित हैं।- सरित चंद्र, जिला माइनिंग अधिकारी

पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस
माइनिंग विभाग के मुताबिक पहले भी खनन अधिकारियों ने संबंधित खनन पट्टा क्षेत्र को लेकर तीन जून, 18 जुलाई और दो अगस्त को नोटिस जारी किए हैं। अभी तक इन पर न तो कोई कार्रवाई हुई है, न ही अनियमितताएं दुरुस्त होने की बात कही जा रही है।

विधायक ने दी ये सफाई

MLA Ram Kumar Choudhery Statment in illegal mining case.

'अधिकारी कुछ भाजपा के बागी नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। पुलिस वैध और अवैध करने की कोशिश में है। जो टिप्पर पकड़ा है, उसमें फिनिशड गुड की सामग्री का बिल दिया था। उसके साथ सपलिमेंटरी फार्म था। गाड़ी लगाने के बाद चालक सो गया और उसके बाद वह चल पड़ा।

जब पकड़ा इस बिनाह पर चालान काटा गया कि दो घंटे में एक ट्रिप लगाया है। गाड़ी पटियाला जा रही थी दो घंटे में गाड़ी पटियाला से नहीं आ सकती। माइनिंग के नाम पर बद्दी के विकास कार्य रोके जा रहे हैं। अधिकारी वाहवाही बटोरने के झूठे आरोप लगा रहे हैं।'- राम कुमार चौधरी, विधायक दून विस क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed