फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA rakesh singha statement on falling prices of apple fruit in shimla

शिमला: माकपा विधायक राकेश सिंघा बोले- सरकार का हस्तक्षेप न होने से गिरे सेब के दाम

Wed, 14 Sep 2022 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Sep 2022 06:20 PM IST
सार

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि बारदाना खरीदना बागवानों की पहुंच से बाहर हो गया है। मजबूरी में अपनी उपज निजी कंपनियों को बेचनी पड़ रही है। कंपनियां मालामाल और किसान का शोषण हो रहा है।

विज्ञापन
MLA rakesh singha statement on falling prices of apple fruit in shimla
माकपा विधायक राकेश सिंघा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार का हस्तक्षेप न होने से सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। बागवानों को साल की मेहनत के बाद फसल औने-पौने दाम में बेचनी पड़ रही है। बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सिंघा ने कहा कि सरकार ने बागवानों को दिए जाने वाले अनुदान पर रोक लगा दी है। इसका असर कार्टन और ट्रे की कीमतों पर पड़ा। 

विज्ञापन


बारदाना खरीदना बागवानों की पहुंच से बाहर हो गया है। मजबूरी में अपनी उपज निजी कंपनियों को बेचनी पड़ रही है। कंपनियां मालामाल और किसान का शोषण हो रहा है। सरकार को एपीएमसी के जरिये सेब के दामों को नियंत्रित करना चाहिए था, लेकिन एपीएमसी आढ़तियों से वसूली का जरिया बन गई है। आढ़तियों से खुलेआम पैसा इकट्ठा किया जा रहा है। मंडियों में बोली 1,800 की लगे तो 1,750 पर छूटती है। कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन


विधानसभा में बार-बार बागवानी का मुद्दा उठाया, लेकिन सरकार अनभिज्ञ बनी रही। सरकार और सरकार का तंत्र लूटने वालों के पक्ष में खड़ी है, इसलिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना जरूरी है। शिमला के लिए पानी की व्यवस्था कंपनी को सौंपने के बाद अब सरकार बिजली बोर्ड को डुबाकर बिजली व्यवस्था अडाणी अंबानी के पास गिरवी रखने की तैयारी में है। इसे बचाने के लिए भी आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी धरने पर बैठे, तब भागे अंग्रेज
सिंघा ने कहा कि विरोधी उन्हें धरने वाला विधायक कहते हैं, गांधी ने भी देश के लोगों की चेतना को जगाने और अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए धरने दिए, उपवास रखे। तब जाकर लोग सड़कों पर उतरे और देश आजाद हुआ। 5 अगस्त के किसान बागवानों के आंदोलन के बाद ही सरकार को कीटनाशकों पर अनुदान बहाल करना पड़ा। 


वामधारा के सहयोग से बनेगी विधानसभा
सिंघा ने दावा किया कि इस बार वामधारा के सहयोग से ही विधानसभा बनेगी। बोले, पिछली बार विधानसभा में अकेला था इस बार टीम के साथ जाऊंगा। ओपीएस, राइडर, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सेब के मुद्दे पर प्रदेश के लोग वामधारा को विधानसभा में भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed