फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Rajendra rana did not appear in the programs of Chief Minister Sukhu

Hamirpur news: मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यक्रमों में नहीं दिखे विधायक राजेंद्र

Mon, 06 Feb 2023 12:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Feb 2023 12:33 PM IST
सार

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा आजकल मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में नहीं दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार से हमीरपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।  

विज्ञापन
MLA Rajendra rana did not appear in the programs of Chief Minister Sukhu
विधायक राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने वाले सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा आजकल मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में नहीं दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार से हमीरपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।   शनिवार को गांधी चौक और रविवार को नादौन में मुख्यमंत्री के स्वागत में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के अलावा हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। लेकिन, इस कार्यक्रम में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा नजर नहीं आए। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल को पराजित करने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा इस बार मंत्री पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे।

विज्ञापन


राजेंद्र राणा ने वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन विस चुनाव जीते हैं। लेकिन, सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिली। इससे विधायक राजेंद्र राणा समेत उनके समर्थक नाराज चल रहे हैं। यही नहीं 25 जनवरी को हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल पूर्ण राज्यत्य दिवस समारोह में भी राजेंद्र राणा को पहली पंक्ति के आखिर में एक कोने में बैठा देखा गया। सरकारी कार्यक्रमों में भी इन्हें कोई खास तवज्जो नहीं मिल रही। जबकि, निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को जिस तरह से सुक्खू सरकार में तवज्जो मिल रही है, उससे राजनीतिक चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। 
विज्ञापन



मेरे बेटे की इसी माह शादी है। चंडीगढ़ से राजस्थान बरात जानी है। चंडीगढ़ और सुजानपुर स्थित घर पर शादी की तैयारियां चल रही हैं। लोगों को निमंत्रण कार्ड पहुंचाने और अन्य तैयारियों के चलते थोड़ा व्यस्त हूं। इसी के चलते हमीरपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। -राजेंद्र राणा, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के दौरे से लगा लंबा जाम 12 किमी के सफर को लगे 2 घंटे 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चौपट नजर आई। लंबे यातायात जाम में सैकड़ों लोग परेशान होते रहे। रविवार को दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री हमीरपुर के पक्का भरो से अपने गृह क्षेत्र नादौन के लिए रवाना हुए।  इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हमीरपुर-नादौन मार्ग पर जगह-जगह सीएम के स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे तीन लेयर में गाड़ियां चलने से नादौन से हमीरपुर की तरफ रूटीन में आने वाले वाहन चालक जाम में फंसने से काफी परेशान हुए।

ट्रैफिक प्लान के अभाव में हमीरपुर के पक्का भरो से लेकर रंगस पुल तक दोपहर 12:40 बजे से लेकर शाम तीन बजे तक एनएच पर वाहन रेंगते नजर आए। हमीरपुर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगस तक महज 12 किलोमीटर के सफर को तय करने में वाहन चालकों को 2 घंटे से अधिक का समय लग गया। अव्यवस्था का शिकार हुए वाहन चालक जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कोसते नजर आए।  दो दर्जन बसें घंटों जाम में फंसी रहीं। इसके  अलावा सैकड़ों निजी वाहन चालक भी ट्रैफिक अवस्था के शिकार हुए। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि  मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन को उचित ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। ट्रैफिक प्लान में कमी को लेकर जिला प्रशासन से बात की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लोगों को असुविधा नहीं होनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed