{"_id":"5b7e924e42c792466b4616e2","slug":"mla-mukesh-agnihotri-elected-as-leader-opposition-in-himachal-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अग्निहोत्री बने नेता प्रतिपक्ष, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश अग्निहोत्री बने नेता प्रतिपक्ष, अधिसूचना जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Aug 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13वीं विधानसभा के गठन के बाद विवाद का मुद्दा बने नेता प्रतिपक्ष के पद की मान्यता देने के मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंत्रणा के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नई विधानसभा के दो सत्र बीतने के बाद आखिरकार कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। दर्जा बढ़ने के साथ ही अग्निहोत्री को सरकारी आवास और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह मान्यता ऐसे समय में प्रदान की है जब सत्र के पहले दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोकोद्गार प्रस्ताव लाया जाना था।
विज्ञापन