फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA housing society shimla news himachal pradesh

शिमला में आशियाना बनाने के लिए सक्रिय हुए माननीय

Mon, 09 Aug 2021 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 09 Aug 2021 01:34 PM IST
सार

माननीय को आशंका है कि अगले चुनाव में कहीं विधायकी हाथ से गई तो पहाड़ों की रानी शिमला में सरकारी जमीन पर आशियाना बनाने का उनका ख्वाब टूट जाएगा।

विज्ञापन
MLA housing society shimla news himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेघरों को घरों का सपना दिखाकर चुनावी नैया पार लगाने वाले माननीय विधायक हिल्स क्वीन शिमला में अपना आशियाना बनाने का ख्वाब पाले बैठे हैं। इस ख्वाब को साकार करने के लिए उन्हें राजधानी शिमला में सरकारी जमीन चाहिए। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव नजदीक देख माननीय अब इस मामले में सक्रिय हो गए हैं। एमएलएल हाउसिंग सोसायटी के नाम पर सरकारी जमीन अलॉट कराने के लिए विभिन्न स्तर पर माननीयों की ओर से लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


नियमों में ऐसा कोई प्रावधान न होने का पेच भांपकर अब माननीय 99 साल की लीज पर अपनी सोसायटी के लिए सरकारी जमीन मांग रहे है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार सोसायटी के नाम पर लीज भी नहीं हो सकती। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सोसायटी के नाम जमीन सुनिश्चित कराने की जल्दबाजी को समझा जा सकता है। माननीय को आशंका है कि अगले चुनाव में कहीं विधायकी हाथ से गई तो पहाड़ों की रानी शिमला में सरकारी जमीन पर आशियाना बनाने का उनका ख्वाब टूट जाएगा। इसलिए, माननीयों गुपचुप दौड़भाग कर शिमला में दो जगह जमीन भी पसंद कर ली है।
विज्ञापन


शोघी और तारादेवी के समीप 49 बीघा का एक बड़ा भूखंड है। यह जमीन दस्तावेज में देश के राष्ट्रपति के नाम पर है और मौजूदा समय में इसका कब्जा पथ परिवहन निगम के पास है। दूसरी जगह का चयन जाठियादेवी में किया गया है। करीब 100 बीघा की यह जमीन दस्तावेजों में उद्योग विभाग के नाम है। पुख्ता जानकारी के अनुसार माननीयों की एमएलए हाउसिंग सोसायटी के आग्रह पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी इस बाबत संभावनाओं को टटोल चुके हैं। स्पीकर परमार की अध्यक्षता में हो चुकी उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में सचिव राजस्व , उपायुक्त शिमला और एसडीएम ग्रामीण आदि आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि सचिव राजस्व ने वस्तुस्थिति से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। अधिकारियों के अनुसार सोसायटी के नाम सरकारी जमीन लीज पर देने का नियमों में प्रावधान नहीं है। तारादेवी के समीप जो जमीन है उसे लेने के लिए राष्ट्रपति भवन की मंजूरी लेनी होगी। जबकि, जाठिया देवी में टाउनशिप पहले से ही प्रस्तावित है। माननीयों के लिए अगर नियमों में संशोधन करना हो तो मामला कैबिनेट में ले जाना पड़ेगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही माननीयों को लीज पर आशियाना बनाने के लिए जमीन मिल सकती है। उधर, इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि मामले में अभी केवल चर्चा हुई है। कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed