फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MLA Asha Kumari trolled on objectionable video regarding kashmir

इस आपत्तिजनक वीडियो पर ट्रोल हुईं विधायक आशा कुमारी, एफआईआर दर्ज कराएंगी

Mon, 26 Aug 2019 02:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
MLA Asha Kumari trolled on objectionable video regarding kashmir

प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और डलहौजी से विधायक आशा कुमारी ने कश्मीर पर बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को फर्जी करार देते हुए सचेत रहने के लिए शेयर किया, लेकिन चंद ही घंटों में इस पोस्ट को गलत तरीके से ट्रोल कर दिया। इस पर कई कमेंट किए गए। मामला गरमाने के बाद विधायक ने ट्रोल करने वाले शिमला के दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात की है। 

विज्ञापन


आशा कुमारी ने कहा कि यह वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में इस आशंका के साथ डाला है कि यह फर्जी वीडियो है। यह वीडियो भले ही कश्मीर के नाम पर डाला गया है, लेकिन यह वहां का नहीं है और देखकर फर्जी लगता है। यह वीडियो जिस आईडी से पोस्ट किया गया है, वह भी फर्जी है। इस दिशा में सरकार और पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


विधायक आशा कुमारी कहती हैं कि यह वीडियो शेयर करने के बाद ट्रोल कर दिया गया। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं ने एक ऐसा आईटी सेल सक्रिय कर रखा है, जो उनकी सोशल मीडिया में डाली किसी भी पोस्ट को ट्रोल कर देते हैं।  आशा का कहना है कि फर्जी आईडी से पोस्ट डालने पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि देश का अहित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed