फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mitansh, Aarav, and Aryansh won their matches in Under-13 badminton.

Shimla News: अंडर-13 बैडमिंटन में मितांश आरव और आर्यांश ने जीते मैच

Thu, 11 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mitansh, Aarav, and Aryansh won their matches in Under-13 badminton.
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में खेले गए 31 मुकाबले
विज्ञापन

अंडर-15 वर्ग में आर्यांत, सक्षम और दिवाकर जीते
अंडर-11 वर्ग में अद्विका, कुना वर्मा, यदुल ने हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन 31 मुकाबले खेले गए। इसमें व्यक्तिगत के अलावा डबल और मिक्स डबल के मुकाबले खेले गए।
खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कई मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। संघ के सचिव विजय धोहटा ने बताया कि अंडर-13 बालक वर्ग में मितांश ठाकुर, आरव नेगी, आर्यांश सावंत, शिवांश असवाल, मानविक शर्मा, कौस्तुभ सिंह और आदाव्या मेहता ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं। वहीं अंडर-15 वर्ग में आरथ, आर्यांत सिंह, मानस शर्मा, सक्षम, दिवाकर, आराध्यान ठाकुर, सानिश्या दत्ता, आर्यांत सिन्हा और देवांश शर्मा विजेता रहे। अंडर-11 वर्ग में अद्विका ठाकुर, कुना वर्मा, यदुल और रिशांक ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

युगल मुकाबलों में आरव नेगी और कौस्तुभ सिंह तथा ईशित तथा नाक्ष की जोड़ी विजयी रही। बालिका वर्ग में प्रकृति कुमार, प्रियांशी खंगटा और सृष्टि जर्नकुट्टा ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दौर के मुकाबले भी रोमांचक रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 13 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article