फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mission Antyodaya for 474 Panchayats in Himachal Pradesh

मिशन अंत्योदय से प्रदेश की 474 पंचायतों का होगा कायाकल्प

Sun, 17 Jun 2018 12:43 PM IST
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 17 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Mission Antyodaya for 474 Panchayats in Himachal Pradesh

केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का ‘मिशन अंत्योदय’ हिमाचल की 474 पंचायतों का कायाकल्प करेगा। इसके लिए राज्य के 10 जिलों से पंचायतों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


इन पंचायतों में स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत पंजीकरण, 100 प्रतिशत टीकाकरण, 100 प्रतिशत अस्पताल में प्रसव, मलेरिया और टीबी का मुफ्त इलाज, एंबुलेंस सेवाओं के अलावा शिक्षा, रोजगार, मानव विकास, गरीबी कम करने, आय बढ़ाने के अलावा अन्य बुनियादी ढांचे में सुधार कार्य होंगे।
विज्ञापन


चयनित पंचायतों में न केवल शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि ग्रामीणों की जीवनशैली में बेहतर परिवर्तन आएगा।

केंद्र की इस योजना में शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रम, महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देना, पशुपालन, बागवानी, मनरेगा आदि के जरिये लोगों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। गांवों में बिजली, आवास, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, आधुनिक अस्पताल और बैंक आदि स्थापित कराने का लक्ष्य भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा से सबसे ज्यादा 152 पंचायतों का चयन- मिशन अंत्योदय के तहत हिमाचल की 474 पंचायतों का प्रथम चरण में चयन हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिले से 152 पंचायतों को चुना है।

इसके बाद मंडी से 81, हमीरपुर से 52, चंबा से 48, सिरमौर और सोलन से 34-34, ऊना से 32, बिलासपुर से 25, शिमला से 10 और कुल्लू जिले से 6 पंचायतें चुनी गई हैं।  


मिशन अंत्योदय केंद्र की योजना है। मिशन का लक्ष्य गरीब से गरीब व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचाना है। इस दिशा में कार्य शुरू हो गया है। - वीरेंद्र कंवर, पंचायती राज मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed