Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Food Safety Raid Rotten Paneer Cockroach Flour Himachal Pradesh

हिमाचल: मंडी बस अड्डे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो खराब पनीर और कॉकरोच वाला आटा करवाया नष्ट

Fri, 06 Nov 2026 10:29 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 06 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

हिमाचल के मंडी शहर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बस अड्डे पर पांच किलो खराब पनीर, कॉकरोच मिला गूंथा आटा, बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे बैंगन नष्ट करवाए गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mandi Food Safety Raid Rotten Paneer Cockroach Flour Himachal Pradesh
5 किलो खराब पनीर और कॉकरोच वाला आटा मिला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की है। वीरवार को विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न ढाबों, दुकानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी बस अड्डा परिसर में करीब पांच किलो खराब पनीर, कॉकरोच मिला गूंथा हुआ आटा, बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन मौके पर ही नष्ट करवाए गए। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान बस अड्डा स्थित एक ढाबे में करीब पांच किलो पनीर खराब हालत में मिला। पनीर से बदबू आ रही थी और वह खाने योग्य नहीं था। इसे लोगों के स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त मानते हुए विभागीय टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसी तरह बस अड्डा परिसर के एक अन्य ढाबे में गूंथे हुए आटे में कॉकरोच पाए गए। टीम ने इस आटे को भी इस्तेमाल के अयोग्य मानते हुए नष्ट करवा दिया। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में रखी बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन भी मिले, जिन्हें मौके पर ही फिंकवा दिया गया।
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों से भरे सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बर्फी, बेसन के लड्डू और काजू जलेबी के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। इन नमूनों के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अस्वच्छता पर छह प्रतिष्ठानों के चालान
निरीक्षण के दौरान शहर के छह प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं। विभाग ने इनके चालान किए। ये प्रतिष्ठान बिना पंजीकरण के भी संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा खुले में सिगरेट बेचने के मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों से पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

उपभोक्ता खाद्य सामग्री खरीदते समय बरतें सावधानी
विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि पैकेट बंद और खुली खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed