फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   missing soldiers not rescued even after 12 day of buried in avalanche

12वें दिन भी नहीं मिले हिमखंड में दबे सेना के 4 जवान, सर्च ऑपरेशन में बर्फबारी

Sun, 03 Mar 2019 07:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
missing soldiers not rescued even after 12 day of buried in avalanche

भारत-तिब्बत सीमा के साथ डोगरी नाले में हिमखंड में दबे सेना के चार जवानों का 12वें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। नमज्ञा में रविवार को भी विशेष दस्तों सहित सैकड़ों जवान लापता जवानों की तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन


बार-बार मौसम में हो रहे बदलाव के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी बाधा हो रही है। शनिवार देर रात से नमज्ञा क्षेत्र में जारी बर्फबारी ने आर्मी के सर्च ऑपरेशन में एक बड़ी रुकावट पैदा कर दी है। रविवार को 4 से 6 इंच के करीब दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रविवार को घटना स्थल पर ताजा बर्फ से दोबारा हिमखंड गिरने का खतरा होने के बावजूद कुछ समय के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रविवार को डीआरडीओ की टीम सहित सेना के अधिकारियों ने भी घटना स्थल का दौरा किया। मौसम खराब होने पर फिलहाल रेस्क्यू बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

missing soldiers not rescued even after 12 day of buried in avalanche

मौसम साफ होते ही फिर से रेस्क्यू शुरू कर दिया जाएगा।  गौरतलब है कि गत 20 फरवरी को नमज्ञा डोगरी नामक स्थान पर सेना के 6 जवान पेट्रोलिंग के दौरान हिमखंड की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद से अब तक दो शव बरामद हो पाए हैं।

शेष 4 जवानों के लिए सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है। एडीएम पूह शिव मोहन सैनी ने बताया कि रविवार सुबह के समय सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन मौसम खराब होने और हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन को स्थगित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed