फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   missed call on 1969 for shimla to be on top ten cities

शिमला को टॉप 10 सिटी में लाने के लिए इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

Fri, 27 Jan 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jan 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
missed call on 1969 for shimla to be on top ten cities

अगर आप भी हिल्सक्वीन शिमला को स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत टॉप टेन में जगह दिलाना चाहते हैं तो अपना फोन उठाइए और 1969 पर मिस्ड काल दीजिए। देशभर में स्वच्छ शहरों का चुनाव करने के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने की स्पर्धा में शिमला के लोग पहले ही बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दे चुके हैं। बीते दो दिनों तक केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की क्वालिटी कंट्रोल ऑफ  इंडिया (क्यूसीआईं) की टीम शिमला शहर का स्वच्छता सर्वेक्षण कर चुकी है। अब बारी शहर के लोगों की सहभागिता की है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत मिशन के में हेल्पलाइन नंबर 1969 जारी किया है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन पर शिमला शहर के लोग मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कॉल करते ही फोन खुद कट जाएगा और कुछ देर बाद बैक कॉल आएगी। इसमें स्वच्छता सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन की आवाज में पांच से दस प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके जवाब देने से हमारे शहर की स्वच्छता रैंकिंग बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रहा है। शहर के लोग भी हेल्पलाइन नंबर 1969 पर मिस्ड कॉल देकर सहयोग कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद फोन वापस आएगा। आपके सहीं जवाब देने से शहर की स्वच्छता रैंकिंग बढ़ेगी। प्रशांत सरकैक, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम 

केंद्र सरकार की ओर से करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत देश के 500 शहरों में कंपीटीशन हो रहा है। कंपीटीशन के तहत सभी शहरों को रैंकिंग दी जाएगी। ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2017’ भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की ओर से करवाया जा रहा है। स्वच्छता


सर्वेक्षण में 2000 अंकों का कंपीटीशन होगा। 900 अंक नगर निकायों के पास मौजूदा संसाधनों के होंगे। 600 अंक पब्लिक ओपिनियन के मिलेंगे। इसके अतिरिक्त सर्वेक्षण में प्रत्यक्ष तौर पर जुटाए गए आंकड़ों और स्वतंत्र आकलन के 500 अंक होंगे। लोग 1969 पर मिस्ड कॉल देकर भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed