फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Miss and Mr Himachal Beauty pageant competition in himachal pradesh

मिस-मिस्टर हिमाचल ग्लैमर में लगेगा फैशन का तड़का, यहां होंगे ऑडिशन

Wed, 20 Jun 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 20 Jun 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
Miss and Mr Himachal Beauty pageant competition in himachal pradesh

हिमाचल में भी फैशन का तड़का लगेगा। बॉलीवुड में चमक बिखेर रहे धर्मशाला के मॉडल अमित भट्ट हिमाचल की प्रतिभाओं को फैशन की दुनिया में मंच प्रदान करने के लिए फैशन शो का आगाज कर रहे हैं। मिस और मिस्टर हिमाचल ग्लैमर-2018 के नाम से फैशन शो के लिए शीघ्र ही शिमला, ऊना और मनाली में ऑडिशन होंगे। 

विज्ञापन


एआर प्रोडक्शन के बैनर तले होने वाले राज्य स्तरीय फैशन शो के लिए इससे पूर्व धर्मशाला, हमीरपुर और मंडी में ऑडिशन हो चुके हैं। इसमें करीब 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


तीन स्थानों पर ऑडिशन की सफलता के बाद अब 30 जून को शिमला, 15 जुलाई को ऊना और 29 जुलाई को मनाली में ऑडिशन होगा। ऑडिशन के आधार पर 50 प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल, जबकि टॉप-12 फाइनल के लिए चुने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल से पहले लगेगी वर्कशॉप

Miss and Mr Himachal Beauty pageant competition in himachal pradesh
DEMO PIC

एआर प्रोडक्शन के एमडी एवं मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में छठे नंबर पर रह चुके मॉडल अमित भट्ट ने बताया कि फाइनल में विजेता प्रतिभागी को 21 हजार रुपये नकद इनाम के साथ एआर प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली हिमाचली फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। साथ ही अन्य प्रोजेक्ट्स में भी विजेता प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जाएगा।

दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष गिफ्ट्स के साथ सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल 12 अगस्त को होगा। इसके लिए धर्मशाला या कांगड़ा में स्थान चिन्हित किया जाएगा। भविष्य में एआर प्रोडक्शन रुढ़ीज के आधार पर हिमाचल बेस्ड रीयल लाइफ वॉरियर, किड्स फैशन शो और हिमाचल फैशन वीक भी आयोजित करेगा।

मिस और मिस्टर हिमाचल ग्लैमर-2018 के फाइनल मुकाबले से पहले फाइनालिस्ट के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंटरनेशनल मॉडल मिस्टर टीन इंडिया विवेन अत्री, जाह्नवी शर्मा मिस भारत-2017, प्रेम महाजन फिटनेस के मिस्टर वर्ल्ड-2017, आकाश ठाकुर मिस्टर इंडिया ग्लेमर -2017, मिस कर्नाटक रनरअप वैष्णवी और बॉलीवुड से भी सेलिब्रिटी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed