{"_id":"5e9c64df8ebc3e76a3067217","slug":"misbehave-with-doctor-in-civil-hospital-anni-in-kullu-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल आनी में डॉक्टर से दुर्व्यवहार कर दो युवक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिविल अस्पताल आनी में डॉक्टर से दुर्व्यवहार कर दो युवक फरार
Sun, 19 Apr 2020 11:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सिविल अस्पताल आनी में डॉक्टर से दुर्व्यवहार कर दो युवक फरार हो गए। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अस्पताल के गेट पर ही ओपीडी की व्यवस्था की गई है। रविवार को यहां सीनियर डॉक्टर भागवत मेहता एक जुड़वां बच्चे वाली गर्भवती महिला को 108 एंबुलेंस में रेफर करने की औपचारिकताओं को पूरा कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच एक मोटरसाइकिल में दो युवक सवार होकर आए और डॉक्टर भागवत मेहता से उनमें से एक को टांग में लगी चोट का तुरंत इलाज करने को कहने लगे। डॉक्टर भागवत मेहता ने उन्हें कुछ समय इंतजार करने को कहा जिससे वे तैश में आकर अस्पताल की सुरक्षा को ताक पर रखकर भीतर घुस गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद आकर डॉक्टर भागवत मेहता के साथ गाली-गलौज करके देख लेने की धमकी देकर चले गए। डॉक्टर भागवत मेहता ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। डीएसपी आनी अनिल कुमार ने बताया की पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन