फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mintu Lambardar has been selflessly serving injured animals for the last five years

Una: पांच वर्षों से घायल बेजुबानों की मिंटू लंबरदार कर रहे निस्वार्थ सेवा, गोवंश के लिए रोज बनाते हैं रोटियां

Fri, 29 Nov 2024 01:11 PM IST
Krishan Singh एसडी शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर ( ऊना )
एसडी शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर ( ऊना ) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 01:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर में साथ लगते गांव जखेड़ा निवासी बलवीर कुमार उर्फ मिंटू लंबरदार का सादा गृहस्थ जीवन भी किसी सन्यास आश्रम से कम नहीं है। 

विज्ञापन
Mintu Lambardar has been selflessly serving injured animals for the last five years
बेजुबानों की मिंटू लंबरदार कर रहे निस्वार्थ सेवा - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश तथा अन्य पशुओं के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है मिंटू लंबरदार। जहां भी घायल बेजुबान देखा, वहीं उपचार शुरू कर देते हैं और तब तक उसकी देखभाल करते हैं, जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर में साथ लगते गांव जखेड़ा निवासी बलवीर कुमार उर्फ मिंटू लंबरदार का सादा गृहस्थ जीवन भी किसी सन्यास आश्रम से कम नहीं है। जब से बेटा सेना में भर्ती हुआ है, मिंटू लंबरदार ने बेजुबान पशुओं की सेवा को ईश्वर सेवा मानकर खुद को इसके लिए समर्पित कर दिया है। सुबह पांच बजे घर से निकलने का समय तय है, पर वापस घर लौटने का कोई वक्त नहीं।

विज्ञापन


विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत स्वर्गीय विनोद कुमार को अपनी प्रेरणा मानकर उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलते हुए क्षेत्र में ढूंढ-ढूंढकर लावारिस गोवंश तथा अन्य घायल बेजुबानों का उपचार करना, उनकी सेवा करने को ही मिंटू लंबरदार सच्ची भक्ति मानते हैं। प्रतिदिन 10 किलो गेहूं के आटे की रोटियां बनवाकर लावारिस गोवंश को खिलाने से लेकर उपचार से कितना लाभ उन्हें हो रहा है, इस पर निरंतर नजर रखते हैं। रोटियां बनाने में गांव की महिलाएं शकुंतला देवी, रक्षा देवी, कांता तथा कृष्णा देवी इनकी सहायता करती हैं। किसी गोवंश की मृत्यु होने पर उन्हें भूमि में दबाने के लिए निशुल्क जेसीबी की सेवाएं पूर्व प्रधान सतीश कुमार, विपिन और आनंद कुमार की ओर से दी जाती हैं।  गोवंश के उपचार के लिए तमाम तरह की दवाओं का खर्च सोनी ज्वैलर्स उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed