फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minster Inagurate ZIM and liberary

पटयोग के लोगों को मिली लाइब्रेरी, जिम और वार्ड दफ्तर की सुविधा

Thu, 23 Dec 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Minster Inagurate ZIM and liberary
नगर निगम ने एक साथ दी तीन सौगात
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री भारद्वाज ने किए उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के न्यू शिमला क्षेत्र के पटयोग वार्ड के हजारों लोगों को नगर निगम ने एकसाथ तीन सौगातें दे दी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वीरवार को इस वार्ड में ओपन जिम, लाइब्रेरी और वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया।
स्थानीय पार्षद आशा शर्मा के अनुसार पांच लाख रुपये की लागत से वार्ड कार्यालय, सात लाख रुपये से पुस्तकालय और 6 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण किया गया है। लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब इन्हें सुविधा होगी। शहरी विकास मंत्री ने वार्ड में हुए कामों के लिए पार्षद को शाबाशी दी। उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नीति आयोग ने शिमला शहर को सतत विकास लक्ष्य में पहले पायदान पर रखा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शिमला को आधुनिक शहरों की तरह बनाया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि वार्ड में पार्क तो बने हैं, अब पार्किंग की समस्या का भी समाधान किया जाए।
विज्ञापन

मंत्री ने नगर निगम को निर्देश दिए कि वार्ड के लिए पार्किंग की सुविधा देने के लिए योजना बनाई जाए। इससे पहले स्थानीय पार्षद ने मुख्यातिथि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान, आयुक्त आशीष कोहली, अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद पूरन मल, किमी सूद, अर्चना धवन, रचना भारद्वाज, विदुषी शर्मा, मीरा शर्मा, कुसुम लता ठाकुर, राकेश चौहान, कमलेश मेहता, भाजपा शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, कसुम्पटी अध्यक्ष जितेंद्र भोटका भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed