फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor girl run away from home in mandi

दादी का फोन चुराकर नाबालिग फुर्र, जब मिली तो पुलिस भी चौंक गई

Sun, 11 Mar 2018 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Sun, 11 Mar 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Minor girl run away from home in mandi

दादी का फोन चुराकर नाबालिग फुर्र हो गई। काफ तलाशने पर जब मिली तो पुलिस भी चौंक गई। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले से लापता नाबालिग लड़की के मामले में नया मोड़ आया है।

विज्ञापन


इंटरनेट और टीवी देखने से लड़की को घूमने का आइडिया मिला और दादी का फोन चुराकर यूपी में सहेली से मिलने चली गई। मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के नया ग्राम से रेस्क्यू कर लड़की को परिजनों के पास पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को दिए बयान में खुद सारी बातें मानी हैं।  फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर अदालत मंडी में पेश कर बयान कलमबंद करके लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते 23 फरवरी को सदर थाना मंडी में एक व्यक्ति ने शिकायत पत्र दिया था कि उसकी बेटी मेला देखने गई थी और वहां से गायब हो गई है। नाबालिग 16 साल की है।

अभिभावकों को ध्यान देने की जरूरत

Minor girl run away from home in mandi

सदर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच पूछताछ पर पता चला कि नाबालिग की दादी का मोबाइल गुम है।

पुलिस ने इस एंगेल पर काम किया और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से लड़की की लोकेशन ट्रेस कर ली। एक टीम हेछ कांस्टेबल यशपाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भेजी गई जहां लड़की को रेस्क्यू कर लिया गया।

एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि नाबालिगों के भागने और गायब होने के पीछे इंटरनेट और मोबाइल बड़ा कारण है। अभिभावक बच्चों के प्रति सतर्क रहें।

बच्चों से बातचीत करें और नजर रखें। स्कूल और कॉलेज में जाकर पता करें कि बच्चा स्कूल आता भी है या नहीं। समय समय पर बच्चों के मोबाइल चेक करें कि बच्चा इंटरनेट पर क्या देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed