फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor brother and sister missing from Shimla found in Rajasthan after four days, know the whole story

Shimla: शिमला से लापता नाबालिग भाई-बहन चार दिन बाद राजस्थान में मिले, पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Thu, 16 Jul 2026 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 05:35 PM IST
सार

शिमला के आईएसबीटी से लापता नाबालिग भाई-बहन पुलिस को राजस्थान में मिले हैं। दोनों नाबालिग राजस्थान के गंगानगर में मिले। पुलिस ने चार दिन तक दिन-रात की कड़ी मशक्कत और गहन छानबीन के बाद दोनों को ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
Minor brother and sister missing from Shimla found in Rajasthan after four days, know the whole story
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टुटीकंडी-आईएसबीटी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए नाबालिग भाई-बहन को पुलिस ने तलाश कर लिया है। दोनों नाबालिग राजस्थान के गंगानगर में मिले। पुलिस ने चार दिन तक दिन-रात की कड़ी मशक्कत और गहन छानबीन के बाद दोनों को ढूंढ निकाला। बच्चों को शिमला लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। बच्चों के मिलने के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली है। मामला 12 जुलाई का है, जब आईएसबीटी से दोनों बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने बालूगंज पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

विज्ञापन

आईएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि दोनों बच्चे बस से चंडीगढ़ गए हैं। इसके बाद पुलिस की टीमें चंडीगढ़ पहुंचीं लेकिन वहां से बच्चों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया। दोनों बच्चों की पूरी जानकारी चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान पुलिस के साथ साझा की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने राजस्थान के गंगानगर से दोनों बच्चों को ढूंढने में सफलता हासिल की। दोनों बच्चे शिमला से राजस्थान कैसे पहुंचे और घर से बिना बताए जाने की वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी पहलुओं और गहन जांच के आधार पर दोनों बच्चों को तलाश कर लिया है। दोनों को शिमला लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed