फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ministry of Defense issued notification: Board's tenure extended by six months in 56 cantonments of the country

रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना: देश की 56 छावनियों में बोर्ड का छह माह बढ़ाया कार्यकाल

Sat, 12 Feb 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Feb 2022 09:22 PM IST
सार

 रक्षा मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी होने बाद 7 फरवरी को भारत के राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के आदेश के अनुसार इनका कार्यकाल आगामी छह माह के लिए बढ़ा दिया है। हिमाचल प्रदेश में सात छावनी क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
Ministry of Defense issued notification: Board's tenure extended by six months in 56 cantonments of the country
छावनी परिषद कसौली(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की 56 छावनी बोर्ड के चुनाव फिर टल गए हैं। रक्षा मंत्रालय के आदेश के अनुसार इनका कार्यकाल आगामी छह माह के लिए बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी होने बाद 7 फरवरी को भारत के राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में सात छावनी क्षेत्र हैं। जानकारी के अनुसार देश में 62 छावनी क्षेत्र हैं। इनमें से 56 छावनी परिषदों में वैरिड बोर्ड का कार्यकाल 10 फरवरी को खत्म हो गया है। कार्यकाल खत्म होने पर रक्षा मंत्रालय की ओर से फिर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 11 फरवरी से वैरिड बोर्ड का कार्यकाल बोर्ड के गठन होने तक बढ़ाया गया है। इससे अभी तक सरकार की ओर से बिठाए गए मनोनीत सदस्य ही कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि पिछले दो वर्ष से छावनियों में चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। चुनाव न करवाने का कारण कोविड संक्रमण को माना जा रहा है। वहीं अब छावनी परिषदों से सिविल क्षेत्र को बाहर करने की कवायद भी शुरू हो गई है। रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिषदों से प्रस्ताव मांगा है और इस पर कार्य करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed