{"_id":"63bc097d3797e66994591109","slug":"ministers-of-sukhu-govt-need-favorite-staff-now-employees-will-be-called-from-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सुक्खू सरकार के मंत्रियों को चाहिए पसंदीदा स्टाफ, अब विभागों से बुलाए जाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सुक्खू सरकार के मंत्रियों को चाहिए पसंदीदा स्टाफ, अब विभागों से बुलाए जाएंगे कर्मचारी
Tue, 10 Jan 2023 11:30 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:30 AM IST
सार
मंत्री सचिवालय में बैठने शुरू हो गए हैं। कमरे अलॉट होने के बाद अब मंत्रियों को पसंदीदा स्टाफ चाहिए। इसके लेकर मंत्री अधिकारियों से स्टाफ की पैरवी कर रहे हैं। सचिवालय में स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शपथ समारोह के बाद मंत्री सचिवालय में बैठने शुरू हो गए हैं। कमरे अलॉट होने के बाद अब मंत्रियों को पसंदीदा स्टाफ चाहिए। इसके लेकर मंत्री अधिकारियों से स्टाफ की पैरवी कर रहे हैं। सचिवालय में स्टाफ की कमी है। ऐसे में सचिवालय सामान्य प्रशासन को पसंदीदा स्टाफ देना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब मंत्रियों के लिए पोर्ट फोलियो का आवंटन होगा। उसके बाद विभागों से अधिकारी सचिवालय बुलाए जाएंगे। इधर, मंत्रियों के सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी को लेकर भी जोड़तोड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से इनकी तैनाती की जानी है। अधिकांश सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी मंत्रियों के पास ही तैनात होना चाह रहे हैं। एक-दो दिन के भीतर मंत्रियों और सीपीएस के यहां इन अधिकारियों की तैनाती की जानी है। उल्लेखनीय है कि सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी ही मंत्रियों से फाइलें अप्रूव करवाते हैं। कौन सी फाइल में क्या लिखा गया है, इसकी जानकारी यह अधिकारी मंत्री को देते हैं। तबादलों के डीओ नोट भी यही अधिकारी बनाते हैं। मंत्रियों से नोट अप्रूव कराने का दायित्व भी इनके पास रहता है।
विज्ञापन
सचिवालय में समर्थकों से मिले मंत्री
शपथ समारोह के बाद सोमवार को तीन मंत्री सचिवालय में बैठे थे। इनमें हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह शामिल हैं। सोमवार को विक्रमादित्य भी सचिवालय में बैठे और दिनभर अपने समर्थकों से मिलते रहे।
विज्ञापन
मंत्रियों को आज अलॉट हो सकती हैं कोठियां, सीपीएस को करना होगा इंतजार
प्रदेश सरकार के मंत्रियों को मंगलवार को कोठियां अलॉट हो सकती हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद से इन कोठियों में मरम्मत का काम चल रहा था, सचिवालय सामान्य प्रशासन ने इसे अब पूर्ण कर लिया है। ज्यादातर कोठियों में पर्दों सहित फर्नीचर को भी बदला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास ओकओवर से अपना सामान समेट लिया है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वह अब पूर्व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी को अलॉट की गई कोठी में रहेंगे। वहीं सरकारी आवास ओकओवर के बाहर लगी पूर्व मुख्यमंत्री की पट्टिका को हटा दिया है। यहां सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम की पट्टिका लगा दी गई है। सूत्र बताते हैं कि सरकारी आवास में पाइप लीक हो रहे हैं। छत से भी बारिश का पानी टपकता है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने सीएम के सरकारी आवास में रिपेयर करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि जब से सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं, वह सुबह से शाम तक सचिवालय में काम निपटाने के बाद रात को रेस्ट करने फीटरहॉफ जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से ओकओवर खाली करने के बाद अब वह यहां शिफ्ट करेंगे। सुबह-शाम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।