{"_id":"61feadc577c80c4b94188eb2","slug":"minister-take-action-on-iron-road-stolen-maatter-shimla-news-sml398708919","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमुडा के स्टोर से सरिया चोरी मामले में रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमुडा के स्टोर से सरिया चोरी मामले में रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री ने हिमुडा से मांगी पूरे घटनाक्रम की जानकारी, 13 क्विंटल सरिया बरामद
धर्मपुर से कब्जे में लिया चोरी में इस्तेमाल ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संजौली स्थित सरकारी स्टोर से लाखों रुपये के सरिये चोरी के मामले में शहरी विकास मंत्री ने हिमुडा से रिपोर्ट तलब की है। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है। इस मामले में कुछ अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
ढली थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपमंडल ठियोग से एक ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक चालक अभी फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने चोरी हुए आठ टन सरिया में से 13 क्विंटल बरामद कर लिया है। मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ली गई। इस आधार पर ट्रक को ठियोग के धर्मपुर क्षेत्र के नेहरा गांव से ढूंढ निकाला। लेकिन पुलिस की दबिश से पहले ही ट्रक मालिक फरार हो गया। अब इनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले की परतें खुलेंगी। फिलहाल पुलिस पता लगा रही है कि मामले में कितने लोग संलिप्त हैं। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द की आरोपी गिरफ्त में होंगे। डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि चोरी में इस्तेमाल किए ट्रक को कब्जे में लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
स्टोर से चोरी हुआ है 8 टन सरिया
शातिरों ने हिमुडा कालोनी में बने स्टोर में सेंधमारी की थी। पुलिस के मुताबिक शातिरों ने सरिया चुराने के बाद इसमें से 13 क्विंटल धर्मपुर क्षेत्र में एक ग्रामीण को बेचा था। बाकी सरिया कहां है, इसका जांच में खुलासा होगा। हिमुडा के सहायक अभियंता देसराज शर्मा ने बताया कि स्टोर से 8 टन सरिया और स्टील चोरी हुआ है। इसको निर्माण कार्य के लिए साइट पर रखा था। मंत्री ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब कर जवाब मांगा है।