{"_id":"609fb2d2f8eb4836310a4acc","slug":"minister-of-state-for-finance-and-corporate-affairs-anurag-thakur-statement-over-goods-supply-at-ports","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर बोले- बंदरगाहों से रिकॉर्ड समय में की जा रही सहायता सामग्री की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर बोले- बंदरगाहों से रिकॉर्ड समय में की जा रही सहायता सामग्री की निकासी
Sat, 15 May 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 15 May 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरी दुनिया कोविड-19 की भयावह स्थिति का सामना कर रही है। आपदा की इस घड़ी में विदेशों से आ रही सहायता सामग्री का वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से युद्ध स्तर पर त्वरित निकासी, उसका बंटवारा और निर्धारित कोटे के अनुसार राज्यों को भेजा जा रहा है। कहा कि पीएम मोदी की कुशल विदेश नीति के चलते पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
तमाम देश भारत को मेडिकल उपकरण और जीवनरक्षक सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ अधिकारियों की तरफ से रिकॉर्ड समय आठ से दस मिनट में निकासी की जा रही है। विदेशों से आ रही सहायता सामग्री का युद्ध स्तर पर त्वरित निकासी, उसका बंटवारा और निर्धारित कोटे के अनुसार सभी राज्यों को भेजने से कोविड के खिलाफ जंग में बल मिल रहा है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कोविड संबंधी आयात से जुड़े सवालों के समाधान के लिए एक सहायता प्रकोष्ठ बनाया है, जिससे सीमा शुल्क विभाग से ऐसे सामान की त्वरित निकासी हो सके।
विज्ञापन